गोण्डा में 21 मार्च को प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, मीडिया को आमंत्रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 20 मार्च 2026।
जनपद गोण्डा में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार यह प्रेस वार्ता 21 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे में आयोजित होगी। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

प्रशासन द्वारा जनपद के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मीडिया कर्मियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रेस वार्ता को कवर करें।

यह प्रेस वार्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें