बिजली विभाग के कर्मचारियों पर महिला से अभद्रता व मारपीट का आरोप, शिकायत दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज गोण्डा, 19 मार्च 2026।जनपद गोंडा के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर घर में घुसकर अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के घर पर आज सुबह करीब 7 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी जांच के नाम पर पहुंचे। उस समय पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ घर में अकेली थीं। आरोप है कि कर्मचारियों ने बिना अनुमति के जबरन घर में प्रवेश किया और अभद्र व्यवहार करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर एक कर्मचारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट करने लगा। इस दौरान उनके कपड़े और सामान भी अस्त-व्यस्त हो गए। शोर मचाने पर कर्मचारी मौके से भाग निकले और जाते-जाते बिजली चोरी में फंसाने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत हैं और न्याय की उम्मीद कर रही हैं।

फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें