कटरा बाजार सीएचसी में नर्सिंग छात्र ने डॉक्टर से की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 13 मार्च 2026।कटरा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां नर्सिंग के एक छात्र ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी नर्सिंग छात्र नरेंद्र अपने एक दोस्त की मां का इलाज कराने के लिए सीएचसी कटरा बाजार आया था। इसी दौरान मरीज को रेफर कराने को लेकर उसका डॉक्टर अरुण सिंह से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी, जिससे डॉक्टर अरुण सिंह के चेहरे पर चोटें आईं। अस्पताल में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

उधर, जिस महिला को रेफर किया जा रहा था, उसकी सीएचसी में इलाज के दौरान ही मौत हो गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घटना के बाद डॉक्टर अरुण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नर्सिंग छात्र नरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है

स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला प्रशासन ने कहा है कि जांच के आधार पर सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें