50 हजार का इनामी पशु तस्कर मो. बिलाल गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने एमपी से दबोचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मो. बिलाल को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जनपद गोंडा में दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मो. बिलाल पर पशु तस्करी के कई गंभीर आरोप हैं। वह उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों में पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की काफी समय से तलाश की जा रही थी, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें