कर्नलगंज में बहराइच मोड़ पर अवैध बस अड्डा बना मुसीबत, रोज लग रहा डबल डेकर बसों का जमावड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गोंडा। जनपद के कर्नलगंज क्षेत्र स्थित बहराइच मोड़ पर इन दिनों डबल डेकर बसों का प्रतिदिन जमावड़ा लग रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली व अन्य राज्यों के लिए करीब दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन इसी स्थान से किया जा रहा है। बसों के सड़क किनारे खड़े होने और सवारियों को चढ़ाने-उतारने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस अवैध बस अड्डे पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध बस संचालन पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें