कानपुर। नमो नमो फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी का कानपुर में गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजीव यादव द्वारा उनके गृह निवास पर सामाजिक एवं संगठनात्मक वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी के साथ अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, अरविंद गिरी, पिंटू बाबा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र सिंह बबलू, जिला संरक्षक तथा गोंडा जनपद से आए सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों के स्वागत में भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर तथा पारंपरिक पटका पहनाकर सभी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, सेवा कार्यों के विस्तार और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। गोंडा जिले से आए कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने संगठनात्मक एकता को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन और सानिध्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। आत्मीय वातावरण में पारंपरिक स्वागत एवं जलपान के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए स्मरणीय रहा।
कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मोनू विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।








