अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक आवेदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 07 फरवरी 2026।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश हेतु आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। कम आवेदन प्राप्त होने के कारण अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से प्रवेश कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जो पहले 31 जनवरी 2026 थी। आवेदन पत्रों का सत्यापन 25 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद प्रवेश पत्र 26 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के मध्य जारी किए जाएंगे।

प्रवेश परीक्षा 08 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा परिणाम 18 मार्च 2026 को घोषित किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच संपन्न कराई जाएगी। नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।

आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने उप श्रमायुक्त को निर्देश दिए हैं कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा का लाभ मिल सके।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें