कर्नलगंज। नगर निवासी ब्रिजेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है।
मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर बृजेश जायसवाल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह का भी धन्यवाद करते हुए पार्टी के प्रति आभार जताया।
ब्रिजेश जायसवाल की नियुक्ति पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थक आशीष सैनी, विष्णु चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, सूरज जायसवाल सहित अन्य लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
ब्रिजेश जायसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।








