पीईटी परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को गोण्डा के सभी विद्यालयों में रहेगा शैक्षणिक अवकाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जारी किया आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय रहेंगे बंद**

**गोण्डा।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को जनपद के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।

परीक्षा को शांतिपूर्ण, सफल एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शासन और शिक्षा निदेशक के निर्देशों के क्रम में 30 अक्टूबर को जनपद के समस्त माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

**कर्नलगंज से पवन देव सिंह कीरिपोर्ट।**

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें