गोण्डा, 08 अक्टूबर। उर्वरक और बीज का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों के लिए जनपद में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिनके पास बीएससी कृषि अथवा बीएससी रसायन की डिग्री नहीं है।जिला कृषि अधिकारी एवं अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) सीपी सिंह ने बताया कि उर्वरक/बीज व्यवसाय के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद गोण्डा के लिए प्रशिक्षण फैसीलिटेटर के रूप में मंजेश कुमार सिंह का चयन किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9721725948 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज के दो फोटो उपलब्ध कराने होंगे। प्रशिक्षण शुल्क 14,750 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका बैंक ड्राफ्ट एक सप्ताह के भीतर कार्यालय के उर्वरक पटल सहायक के पास जमा किया जा सकता है।विभाग के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक बैच में अधिकतम 30 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन और शुल्क जमा कर अपना स्थान सुनिश्चित करने की अपील की गई है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।






