एबीवीपी की गोंडा नगर इकाई का पुनर्गठन, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गोंडा अवध प्रांत की नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवीन नगर इकाई की घोषणा की गई।

पुनर्गठन के तहत डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव को गोंडा नगर अध्यक्ष तथा शिवा भट्ट को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवीन दायित्वों की घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें