करनैलगंज में भीषण सड़क हादसा: महिला समेत मासूम की दर्दनाक मौत, कई घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

करनैलगंज/गोण्डा। करनैलगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर बरगदी रोड पर पारा गांव के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीएनजी ऑटो और बोलेरो की जोरदार टक्कर में महिला समेत एक मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, सीएनजी ऑटो में सवार लोग परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनवा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पारा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे में शन्नो पत्नी राज अली (लगभग 30 वर्ष) और रियाज पुत्र हुसैन (लगभग 1 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं जीनत (7 वर्ष), साहिल (10 वर्ष), मीणा (5 वर्ष), मुस्कान (5 वर्ष) फिजा (10 वर्ष) और सिराज (14 वर्ष) समेत अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायलों की संख्या को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल अधिकांश लोग परसपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर धनवा इलाके के निवासी हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें