नैय्या नाले में उफान से कई गांव जलमग्न, पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ प्रभावितों का जाना हाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। नैय्या नाले में आए उफान के चलते महराजगंज क्षेत्र के कई तटीय गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन, दैनिक जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के बीच सोमवार को पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने प्रभावित गांवों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की।

 

पूर्व विधायक ने मोन गांव के जियापुर, लालगंज, कोड़री गंज सहित कई जलमग्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के साथ आवश्यक दवाइयों की किट भी उपलब्ध कराई गई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जलभराव के चलते गांवों में दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। आवागमन में परेशानी के साथ-साथ खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर उन्होंने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

रामलाल अकेला ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उनकी ओर से लगातार मदद का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ खड़े हैं।

 

राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर मोन गांव के पूर्व प्रधान माताफेर सिंह, जनई प्रधान बिल्ला सिंह, राम लखन यादव, राम केवल और बिंदू यादव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। राहत सामग्री और दवाइयां मिलने पर प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें