



महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी तथा भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। शिक्षक आदित्य कुमार ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।विद्यालय में

आलिमा,सौम्या,सृष्टि, एंजल, राधिका,आयरा,स्वास्तिक, अनुराधा,अंशुमान,संदर्भ, अश्वनी, कृष्णा,नित्यम आदि छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।प्रधानाचार्य राजीव सिंह,प्रधानाचार्य एस.एल.प्रजापति व उप -प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने वृक्ष को राखी बांधकर वृक्षों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विद्यालय की छात्रा खुशी,समीक्षा,प्रज्ञा,अनन्या, नित्या,साक्षी ने उप-जिलाधिकारी महराजगंज चंद्र प्रकाश गौतम,थाना प्रभारी महराजगंज जगदीश यादव,तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा,नायब तहसीलदार महराजगंज उमेश त्रिपाठी को राखी बांधकर स्नेह,विश्वास एवं सुरक्षा के पवित्र रिश्ते को प्रशस्त किया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने व अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी सम्मान सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं,छात्र -छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








