बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 25 अगस्त 2026। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय, जेल रोड गोण्डा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षा, भोजन, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ने अध्ययन कक्ष, विद्यालय परिसर, किचेन और शौचालय सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से सीधे संवाद करते हुए पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और नाश्ते में दी जा रही खाद्य सामग्री के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

भोजन की व्यवस्था देख रहे ठेकेदार को जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों के खान-पान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भोजन की गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तथा बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर नियमित रूप से ध्यान देने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्व से निर्मित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के रेनोवेशन कार्य का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। यह कार्य कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा कराया गया है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 दिवस के भीतर अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी/जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी अतुल मिश्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें