

कर्नलगंज। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं महिला टीम की बैठक रविवार को कर्नलगंज में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय सदस्यों और महिला कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक की शुरुआत सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सर्वसम्मति से हुई। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में आगामी बैठक की तिथि भी निर्धारित की गई। निर्णय लिया गया कि फाउंडेशन की अगली बैठक 30 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे, कर्नलगंज में बाबा ब्रह्मचारी गायत्री ढाबा के बगल स्थित स्थान पर आयोजित की जाएगी। पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की।
बैठक में पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्री सुनील पुरी जी महराज(मंडल अध्यक्ष )सचिव अवध क्षेत्र विनय अवस्थी, संयोजक अवध क्षेत्र महेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजय पांडे, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अरविंद गिरी, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष किरण सिंह, सतीश पांडे, निखिल श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। बैठक में सदस्यों की उपस्थिति को सराहनीय बताया गया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







