मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना महराजगंज की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम गढ़ी पोखरनी में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ एवं चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

 

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को 1090, 181, 112, 108, 1076, 102, 1930, 101 और 1098 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान गोपनीय रखी जाती है। महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृशक्ति वंदन योजना और आंगनबाड़ी पोषण योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

 

महिलाओं को रात्रि महिला स्कॉर्ट 112 की सुविधा के बारे में बताते हुए टीम ने उनकी समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

 

कार्यक्रम में संबंधित बीट आरक्षियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों की सहभागिता रही। थाना महराजगंज की ओर से हेड कांस्टेबल शत्रुजीत राय, कांस्टेबल अरुण कुमार, महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह, महिला आरक्षी रक्षा यादव, हिमानी तोमर, सांवली राठौर, राधा कुमारी एवं दीक्षा वर्मा ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें