रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक भी वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 23 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा रसोइयों के हित में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन तथा गोण्डा सांसद/केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री रमाशंकर मिश्र ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान रसोइयों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया।

अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना को सफल बनाने में रसोइयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोइयां पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य कर रही हैं। शासन की ओर से चिकित्सा सुविधा और मानदेय वृद्धि जैसी पहल उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद की सभी विधानसभाओं में भी सम्मान एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कटरा बाजार विधानसभा में विधायक बावन सिंह, तरबगंज में विधायक प्रेम नरायन पाण्डेय, गौरा में विधायक प्रभात वर्मा तथा मेहनौन में विधायक विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडी बेसिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक राजेश सिंह सहित बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शासन की ओर से दी जा रही सुविधाएं रसोइयों के कार्य के प्रति सम्मान और उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें