पी.एम. पोषण योजना के तहत आयोजित हुआ रसोइया सम्मान समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज, गोण्डा। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत रविवार को तहसील सभागार कर्नलगंज में रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्नलगंज के साथ-साथ परसपुर ब्लॉक की रसोइयों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान रसोइयों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि डॉ. मनमोहन सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रसोइया सम्मान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज सुशील कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रसोइयों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रसोइयों से संबंधित प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करने की अपील की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने रसोइयों के स्वावलंबन और उनके सम्मान की बात करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से रसोइयों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर परसपुर की खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नूतन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनोज कुमार पांडेय, विपिन कुमार सिंह, मान सिंह, सौरभ सिंह, तेज बहादुर सिंह, विशाल शुक्ला, आलोक दीक्षित और बाबूलाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रसोइयों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कार्य की सराहना की।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें