कच्ची पटरी पर अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के ग्राम अटरेहटा स्थित सधई का पुरवा के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे दिल्ली से अयोध्या जा रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूपी 31 बीटी 0401 में सीमेंट लदा हुआ था। ट्रक दिल्ली से अयोध्या की ओर जा रहा था। सधई का पुरवा के पास पहुंचते ही सड़क की कच्ची पटरी पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह देखते ही देखते सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदा सीमेंट भी प्रभावित हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की पक्की पटरी नहीं होने के कारण भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की कच्ची पटरी को जल्द पक्का कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल दुर्घटना में जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें