गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल का तबादला, अभिषेक होंगे नए पुलिस अधीक्षक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार गोंडा के पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल, आईपीएस-आरआर-2014 का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर के पद पर भेजा गया है।

वहीं, श्री अभिषेक, आईपीएस-आरआर-2015, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, बिजनौर के पद पर तैनात थे, को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादले के बाद अब गोंडा जिले की कानून-व्यवस्था की कमान अभिषेक संभालेंगे। उनके सामने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने की चुनौती होगी।

वहीं, एसपी विनीत जायसवाल के सुल्तानपुर स्थानांतरण की खबर के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शासन की ओर से जारी सूची में दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख किया गया है।

गोंडा को मिला नया पुलिस कप्तान, अब अभिषेक संभालेंगे जिले की कमान।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें