बच्चों संग भोजन कर एसडीएम ने परखी एमडीएम की गुणवत्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। शासन की मंशा के अनुरूप गुरुवार को उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम एवं खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने जूनियर हाई स्कूल महराजगंज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्था का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालय प्रशासन को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों के बच्चों के साथ बैठकर भोजन करने से विद्यालय में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। निरीक्षण का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक बेहतर ढंग से पहुंचाना और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें