महराजपुर मजरे जनई में हादसे से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।
चंदापुर/रायबरेली —महराजपुर मजरे जनई गांव में सोमवार को बिजली का करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी नितिन श्रीवास्तव पुत्र राघवेंद्र श्रीवास्तव (32) सोमवार को घर में पंखे का प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नितिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री श्रीवास्तव और करीब तीन वर्षीय पुत्र ऋतिक श्रीवास्तव को छोड़ गए हैं। हादसे ने मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर है।
मामले में थाना प्रभारी चंदापुर अरविंद सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा मामले की सूचना दूरभाष पर दी गई थी मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज भेजा गया है जहां पर चिकित्सा में घोषित कर दिया शव को कभी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।









