मारपीट में युवक का हाथ टूटने का आरोप, कई लोगों के खिलाफ तहरीर; सख्त कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मारपीट में युवक का हाथ टूटने का आरोप, कई लोगों के खिलाफ तहरीर; सख्त कार्रवाई की मांग

महराजगंज (रायबरेली)। थाना महराजगंज क्षेत्र के ग्राम सोथी में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी मुकेश कुमार पासी ने चौकी प्रभारी शुलवांसा को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पीड़ित मुकेश कुमार पासी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राममूरत पासी, सचिन, सघन, लीलावती समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

शिकायत में कहा गया है कि हमले के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका बायां हाथ टूट गया। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्होंने उपचार कराया और पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी।पीड़ित का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है और यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में उनके साथ या उनके परिवार के सदस्यों के साथ कोई और अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें