सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलरामपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पीआरवी कर्मियों पर हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 जुलाई 2026 की है, जब महिला के साथ मारपीट और बच्ची छीनने की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को शाम 4:29 बजे पीआरवी-5038 को इवेंट संख्या P24072616194 के माध्यम से ग्राम विसनापुर (खमौहा) स्थित ईदगाह के पास एक महिला के साथ मारपीट और बच्ची छीनने की सूचना मिली थी। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से निकालकर नियमानुसार कार्रवाई कर रही थी।

आरोप है कि इसी दौरान समरुद्दीन, सद्दाम उर्फ बैल, फखरुद्दीन, सिराज समेत अन्य लोगों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और लकड़ी के चैले से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षी दीपक कुमार राय और आरक्षी चालक मोहम्मद आरिफ घायल हो गए। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीआरवी कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर कोतवाली देहात में मु.अ.सं. 304/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीन आरोपियों समरुद्दीन पुत्र इसराइल, सद्दाम उर्फ बैल पुत्र समरुद्दीन और फखरुद्दीन पुत्र इसराइल, निवासी ग्राम खमौव्वा, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें