इटियाथोक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के वीरपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के तारी परसोहिया गांव के मजरे टंडैल पुरवा निवासी विशाल गौतम, उनके सगे भाई विवेक गौतम और अंकित पासवान एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तिर्रेमनोरमा गांव के पास वीरपुर चौराहे के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में विशाल गौतम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित पासवान ने शुक्रवार सुबह लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं विशाल के भाई विवेक गौतम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें