कर्नलगंज की एसडीएम नेहा मिश्रा का आजमगढ़ तबादला, शासन ने जारी की स्थानांतरण सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूत्रों से मिली खबर

गोंडा।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में कर्नलगंज की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा (आरआर-2021) का तबादला उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ के पद पर किया गया है।

नेहा मिश्रा अपने कार्यकाल के दौरान कर्नलगंज तहसील में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक कार्यों को लेकर सक्रिय रहीं। उनके स्थानांतरण के बाद अब कर्नलगंज तहसील में नए उपजिलाधिकारी की तैनाती का इंतजार रहेगा।

शासन द्वारा जारी इस स्थानांतरण आदेश के तहत कई अन्य पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें