क्षेत्र के पहरेमऊ निवासी दुर्गेश प्रेमी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली –बीते पांच जून को एक कार्यक्रम से वापस लौटते समय बाइक सवार दुर्गेश रायबरेली के सिविल लाइंस ओवरब्रिज पर सामने से आ रही पिकअप टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद उनका उपचार एम्स में चल रहा था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। दुर्गेश विश्वकर्मा साहित्यकार व सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे तथा क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों समेत शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके बेटे संगम विश्वकर्मा ने बताया पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को घर ले जाया जा रहा है। मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें