महराजगंज, रायबरेली। थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 38/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम भैयापुर मजरे हिलहा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त चोरी के एक मामले में नामजद था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।
पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नहर पुल हिलहा के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 38/26 में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







