दानेश्वर धाम की रामलीला में ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का हुआ जीवंत मंचन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*महराजगंज, रायबरेली।** श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रामलीला में विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण के पराक्रम का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण से जुड़ी आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रभावशाली अदाकारी और धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति से पूरा दानेश्वर धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा, समिति के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष राहुल वैश्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी, नवनियुक्त भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, समाजसेवी अमित त्रिपाठी, शोभनाथ वैश्य, सभासद कमलेश, मुस्ताक राइनी, अलीम कुरैशी, संदीप वैश्य, शिवकैलाश सोनी, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव और विवेक पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें