महराजगंज, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में मंगलवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधुरी मिश्रा ने अपने पुत्र सम्यक मिश्रा के 17 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों के लिए तिथि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया। बच्चों ने पूरी-सब्जी, खीर और फलों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ ही विद्यालय और समाज के बीच सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। तिथि भोज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन का आनंद उठाया।
इस अवसर पर एआरपी दिनेश कुमार शुक्ला और मीनाक्षी पांडेय उपस्थित रहीं। वहीं, बीआरसी स्टाफ से राजवीर सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय के स्टाफ सदस्य विवेक कुमार सिंह, तबस्सुम खातमा और मीना देवी ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की रसोइयां जुबैदा, नीलम और मोशना ने बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन तैयार कर स्नेहपूर्वक परोसा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालक मथुरा प्रसाद चौरसिया, विकल्प वैश्य, अरशद वॉच हाउस के संचालक अरशद, फल विक्रेता नईम राइनी, मुन्ना और रमजान अली सहित कई गणमान्य नागरिकों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान अतिथियों ने सम्यक मिश्रा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की।
तिथि भोज से बढ़ती है सामुदायिक सहभागिता
खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने कहा कि तिथि भोज जैसे आयोजन आमजन को विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से विद्यालय और समुदाय के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ता है तथा बच्चों को अपनत्व और सहयोग का भाव मिलता है।
अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधुरी मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, विद्यालय के स्टाफ और क्षेत्रीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








