महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह के औचक निरीक्षण में खुली सीएचसी कर्नलगंज की पोल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कर्नलगंज, गोण्डा।

महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। कई डॉक्टर और स्टाफ कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, वहीं अस्पताल परिसर एवं विभिन्न वार्डों में जगह-जगह गंदगी देखी गई।

अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर महिला आयोग की सदस्य ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। वार्डों में गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराज़गी जताई और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को मौके पर ही कड़ी चेतावनी दी।

ड्यूटी पर समय से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों और स्टाफ को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान एकता सिंह ने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानी। इस दौरान मरीजों ने उपचार में देरी, अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी को लेकर अपनी शिकायतें खुलकर रखीं।

महिला आयोग की सदस्य ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

औचक निरीक्षण के बाद सीएचसी प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुधार कार्यों को लेकर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

लोगों की निंदा से घबराकर, अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है। हिन्द लेखनी न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें