गोण्डा भ्रमण पर रहेंगे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। मा० कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान जी 30 दिसम्बर 2025 (मंगलवार) को गोण्डा जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। वे प्रातः 09 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 11:30 बजे मसकनवा (छपिया) स्थित राजा फार्म हाउस में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद 13:30 बजे टामसन मैदान, गोण्डा में मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

मंत्री जी सर्किट हाउस आगमन के उपरांत मालवीय नगर में स्वतंत्रता सेनानी राजा देवी बक्स सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा मत्स्य विहार में अटल स्मृति एवं दीपदान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। सायं 16 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर 18 बजे आगमन प्रस्तावित है। भ्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें