जर्जर भवनों में न करें निवास, आयुक्त के सख्त निर्देश – 22 सितम्बर तक मांगी रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा, 15 सितम्बर 2025।बरसात के मौसम में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी दशा में लोग जर्जर, असुरक्षित और गिरने की कगार पर खड़े भवनों में निवास न करें।

आयुक्त ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से ऐसे भवनों की पहचान करे और उनमें रह रहे नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराए। उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट 22 सितम्बर 2025 तक उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि बरसात के मौसम में पुराने और जर्जर भवन गिरने का खतरा अधिक रहता है, जिससे आमजन की जानमाल को गंभीर खतरा हो सकता है। इसलिए प्रशासन सतर्कता बरते और लापरवाही की कोई गुंजाइश न छोड़ी जाए।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें