ग्राम सभा मुंडेरवा के अखण्ड प्रताप सिंह “सत्यम्” ने हासिल किया स्वर्ण पदक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नलगंज गोंडा : ग्राम सभा मुंडेरवा निवासी कृष्णदेव सिंह के सुपुत्र अखण्ड प्रताप सिंह “सत्यम्” ने अपनी मेधा, मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय से परास्नातक (एम.ए.-हिंदी साहित्य) की पढ़ाई पूरी करते हुए उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। परिवारजन, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अखण्ड प्रताप सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सफलता से युवाओं में उच्च शिक्षा के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है।

 

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें