गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज के सामने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल के छात्रों ने अचानक सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन यूनिफॉर्म न पहनने पर उन्हें कक्षा से बाहर कर देता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। दूरदराज़ के इलाकों से आने वाले कई छात्रों के लिए रोज़ाना यूनिफॉर्म पहनकर आना संभव नहीं हो पाता। इसी सख्ती के खिलाफ छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सड़क पर धरना देकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। घंटों जाम से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में अनुरोध के बाद छात्र सड़क से हट गए, लेकिन उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा।
यूनिफार्म में आना जरूरी है।
यूनिफार्म में आना जरूरी नहीं है।
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।
Comment
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
Marketing Hack4U 7k Network LinkDot Earn YatraAsk Daman
WhatsApp us