प्रधान ने छिपाई संपत्ति की जानकारी, फर्जी तरीके से बनवाया राशन कार्ड — सरकारी खाद्यान्न की लूट का मामला आया सामने

गोंडा (कौड़िया)। जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा उडिला से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां वर्तमान ग्राम प्रधान अनीता सिंह पर फर्जी तरीके से पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी खाद्यान्न हड़पने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

ग्राम सभा उडिला निवासी लवकुश सिंह पुत्र सुरेश सिंह द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान अनीता सिंह, जो कि एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखती हैं, ने अपने प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए बनाए गए राशन कार्ड योजना में अपना नाम शामिल कराया है। शिकायतकर्ता के अनुसार अनीता सिंह के पास ग्राम उहिला और धर्मपुर में पक्के मकान, दुकानों के साथ-साथ स्विफ्ट डिजायर (UP43 AM1159), बोलेरो (UP43 F9888), बुलेट (UP43 BC9888), ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन भी हैं।
इतना ही नहीं,इनका राशन कार्ड नंबर 218341557261 राशन कार्ड में अनीता सिंह की दो विवाहित पुत्रियों के नाम भी दर्ज हैं जो वर्षों से अपने ससुराल में रह रही हैं। इस प्रकार से प्रधान द्वारा न सिर्फ सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग किया गया, बल्कि राजस्व की भी भारी क्षति पहुंचाई गई है।
एक ही परिवार में दो दो राशन कार्ड बनवाए गए है,जिसमें प्रधान प्रतिनिधि यानि पति का कार्ड अलग और( प्रधान)पत्नी का कार्ड अलग दोनों शादी शुदा लड़कियों के नाम भी अलग अलग दोनों कार्डों में दर्शाया गया है।


शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
यह मामला प्रशासनिक गंभीरता की मांग करता है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह न केवल भ्रष्टाचार का एक जीवंत उदाहरण होगा, बल्कि यह भी दर्शाएगा कि किस प्रकार से जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी को ताक पर रखकर सरकारी संसाधनों की बंदरबांट में लिप्त हैं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।







