नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चंदापुर/रायबरेली। चंदापुर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की ओर से चंदापुर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर रमेश सरोज पुत्र स्व. सूरजलाल निवासी ग्राम शंकरगंज, थाना मोहनगंज, जनपद अमेठी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 में धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदापुर पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के दुसौती नहर के पास से आरोपी रमेश सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें