हलोर में सपा की पीडीए जनपंचायत, सामाजिक एकजुटता पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। हलोर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) जनपंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जनपंचायत में पीडीए वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

विधायक श्याम सुंदर भारती ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएं।

कार्यक्रम में मौजूद युवा सपा नेता आदर्श भारती ने पीडीए जनपंचायत में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए पीडीए के उद्देश्य और पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उद्देश्य है कि गांव, क्षेत्र, विधानसभा और प्रदेश स्तर पर कोई भी पीड़ित और वंचित व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि किसी कमजोर या पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर पीडीए के कार्यकर्ता उसके पक्ष में आवाज उठाएं और उसे न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करें।

कार्यक्रम के संयोजक असद कुरैशी (राजा भैया) रहे। इस दौरान शिवम यादव, मिथिलेश यादव, फिरोज अहमद, राजकुमार लोधी, विधायक प्रतिनिधि, राम मिलन, सोनू भारती और बाबू यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनपंचायत में जुटी भीड़ से आयोजकों में उत्साह नजर आया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें