अतिवृष्टि के चलते गोण्डा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 26 सितंबर को बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा। जिले में हो रही अतिवृष्टि और बारिश को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले में संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड समेत कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालयों पर लागू होगा।

आदेश में कहा गया है कि विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को शिक्षण कार्य नहीं होगा। हालांकि, परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

शिक्षकों को यू-डायस पोर्टल, डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का नामांकन, एचआरएसी/एसआरओ आदि कार्यों के साथ अन्य विद्यालयीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधकों को भेजी गई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें