नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

 

30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा होंगे आवेदन

 

गोण्डा, 19 सितंबर। जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

 

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

 

उन्होंने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, परीक्षा प्रक्रिया एवं प्रवेश से संबंधित अन्य शर्तों की जानकारी के लिए पोर्टल पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (विवरणिका) का अध्ययन करने की अपील की है। LEST के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों को भरा जाएगा।

 

नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था है, जो देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराती है। अभ्यर्थियों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें