सम्पूर्ण समाधान दिवस में 30 शिकायतें पहुंचीं, पांच का मौके पर निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी आयूष अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं।

शिकायतों में राजस्व विभाग की आठ, पुलिस की 10, विकास विभाग की सात तथा अन्य विभागों से संबंधित पांच शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार शालिनी तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर मुकेश पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें