प्रशासनिक फेरबदल: बृजेश कुमार वर्मा बने करनैलगंज के नए एसडीएम, कुमार सत्यम जीत का भी तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोण्डा में तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, विकास सिंह को तरबगंज और गोण्डा में मिली नई जिम्मेदारी

गोण्डा।जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री बृजेश कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय को उपजिलाधिकारी करनैलगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अब तक करनैलगंज के उपजिलाधिकारी रहे श्री कुमार सत्यम जीत को अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मनकापुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

 

वहीं, नव आगंतुक उपजिलाधिकारी एवं उप जिला मजिस्ट्रेट गोण्डा श्री विकास सिंह को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तरबगंज के साथ अपर उपजिलाधिकारी तृतीय गोण्डा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद करनैलगंज सहित जनपद की विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के संचालन में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कार्यभार संभालेंगे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें