लखीमपुर बना ओवरऑल चैंपियन, अंबेडकर नगर द्वितीय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास : जिलाधिकारी।

गोण्डा, 19 सितम्बर। विद्या भारती के मार्गदर्शन में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 37वें खेलकूद समारोह का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में अवध प्रांत के 13 जनपदों से 251 बालक, 184 बालिकाएं, 52 संरक्षक और 26 निर्णायकों समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समापन समारोह में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। खेल व्यक्ति को अनुशासन, संयम और निरंतर प्रयास की सीख देते हैं तथा उसके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रतियोगिता की 57 खेल विधाओं में लखीमपुर संकुल ने 214 पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। अंबेडकर नगर 208 पदकों के साथ द्वितीय और लखनऊ 150 पदकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। आगामी 38वें खेलकूद समारोह की मेजबानी ओवरऑल चैंपियन लखीमपुर संकुल करेगा।

सर्वश्रेष्ठ संभाग में साकेत संभाग 603 पदकों के साथ प्रथम और लखनऊ संभाग 478 पदकों के साथ द्वितीय रहा। संचलन में लखीमपुर प्रथम, उन्नाव द्वितीय और रायबरेली तृतीय रहे। अनुशासन में उन्नाव प्रथम, लखीमपुर द्वितीय और सीतापुर तृतीय स्थान पर रहे।व्यक्तिगत चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में आराध्या वर्मा, सुमन गुप्ता, शालू शुक्ला, रिमी पॉल, अभी सिंह, अभय कुमार, नितिन यादव और अखिलेन्द्र कुमार ने ट्रॉफी हासिल की।

समारोह में प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, विभाग प्रचारक प्रवीण, प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला, अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक राजेंद्र खुराना समेत रणजीत राज, पंकज अग्रवाल, कमल शाह, वंदना सारस्वत, विनोद अवस्थी, पंकज सोनी और डॉ. दिलीप शुक्ल आदि मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें