


महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्रवासियों को आंखों से जुड़ी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंदापुर रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर के बगल में कपिल आई केयर सेंटर का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।

उद्घाटन से पूर्व आई केयर सेंटर परिसर में पंडित जीतू महाराज द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। इस दौरान सभी के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद कस्बे के युवा नेता पीयूष साहू ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।
सेंटर के संचालक कपिल देव शर्मा ने बताया कि यहां मरीजों के लिए आंखों की जांच एवं उपचार से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सेंटर में कंप्यूटर के माध्यम से आंखों की जांच, नजर एवं धूप के चश्मे, मोतियाबिंद की जांच तथा फेको विधि से बिना टांका और बिना चीरा ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
इसके अलावा समलबाई, नाखूना और आंखों के भेंगापन की जांच एवं परामर्श तथा मधुमेह रोग के कारण आंखों के पर्दे पर पड़ने वाले प्रभाव की आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सेंटर के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब आंखों की जांच और बेहतर उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








