श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, रायबरेली। बछरावां रोड स्थित श्री राम जानकी राम शंकर दयाल मंदिर समिति की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी के अवसर पर बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। शाम करीब 5:30 बजे प्रभु की इच्छा से शुरू हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के मुख्य आयोजक प्रशांत रस्तोगी उर्फ विमल रस्तोगी एवं समिति के अध्यक्ष जगदीप कुमार स्वर्णकार रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के भक्तगणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सामूहिक सहयोग से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजकों ने भंडारे को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भक्तगणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिवकुमार स्वर्णकार, शंकर लाल स्वर्णकार, अशोक कुमार स्वर्णकार, आयुष देवी वाजपेई (सेमरौता), कमलेश रस्तोगी, विमल वैश्य, रमेश, राजीव स्वर्णकार, अनुराग, अर्पित, गोलू, वैभव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें