मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना और हत्या का आरोप*
महराजगंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। दोनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की मां ने 1 अगस्त 2026 को थाना महाराजगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को पति एवं ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 31 जुलाई 2026 को ससुराल पक्ष ने उसकी पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर दी। 101/2026 के तहत धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना महाराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कैर नाला के पास से वांछित अभियुक्त अनिल गुप्ता (पति) और कान्ती देवी (सास), निवासी कैर, थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, आरक्षी अरुण यादव एवं महिला आरक्षी रक्षा देवी शामिल रहीं।
Author: HIND LEKHNI NEWS
सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।








