देवबंद में शिवा हत्याकांड पर बवाल, शव रखकर लगाया जाम, पथराव के बाद पुलिस ने खदेड़ा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सहारनपुर/देवबंद* सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में शिवा हत्याकांड को लेकर मंगलवार को भारी बवाल हो गया। मृतक के परिजनों और आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाईवे-59 स्थित साईं धाम मंदिर के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए और भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और जाम लगा रहे लोगों को दौड़ाकर तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर अब तक की कार्रवाई से अवगत कराया और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। एहतियातन पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

*क्या है मामला*  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मृतक शिवा अपने परिचितों के साथ घर से गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। 27 जुलाई को उसका शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब आठ पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी के अनुसार इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि विवेचना निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें