कॉलेज के पिछले गेट पर जलभराव से छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, समाधान की मांग*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश बनी छात्रों की परेशानी, कॉलेज के पिछले प्रवेश द्वार पर भरा पानी

जलभराव से बाधित हुआ छात्रों का आवागमन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

कॉलेज के पीछे जलभराव पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जल्द कार्रवाई की मांग

 

महराजगंज (रायबरेली)। लगातार हो रही बारिश के कारण राजा चन्द्रचूड़ सिंह विद्या पीठ इंटर कॉलेज के पिछले प्रवेश द्वार पर जलभराव होने से छात्रों को विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने प्रधानाचार्य को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसीलदार मंजुला मिश्रा को सौंपा।

छात्रों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले प्रवेश मार्ग पर बारिश का पानी भर जाने से विद्यालय परिसर में प्रवेश करना कठिन हो गया है। कीचड़ और जलभराव के कारण हर समय फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। छात्रों ने मार्ग पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराने की मांग की, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

प्रार्थना पत्र पर सचिन, आशीष, आदित्य पाल, नितिन गुप्ता, प्रिंस, शिवम, चक्रेश यादव, अनुभव, अमित, राजेंद्र, राहुल कुमार, सूक्ष्म मिश्रा, अंश यादव, भूमीश मिश्रा, आदर्श भास्कर और प्रशांत शुक्ला सहित कई छात्रों के हस्ताक्षर हैं।

तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने बताया कि छात्रों का शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। संबंधित स्थल का निरीक्षण कर जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें