अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा का ‘PDA वृक्षारोपण अभियान’, विधायक श्याम सुंदर भारती ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज/रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा “PDA वृक्षारोपण अभियान” चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने बछरावां-लालगंज मार्ग पर बन्नावा के समीप एक पेट्रोल पंप के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं उनकी पत्नी चन्द्रकली भारती ने महराजगंज विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय कैड़ावा में पौधा रोपकर अभियान में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पौधरोपण कर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक व्यक्ति द्वारा कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य मिल सकेगा।

चन्द्रकली भारती ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना समाजवादी विचारधारा की सकारात्मक सोच का परिचायक है। साथ ही उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा महासचिव राजेश कुमार यादव, बबलू सिंह, अजय सिंह, अमित मिश्रा, रामसजीवन (प्रधान रैन), सद्दाम खान, कुलदीप यादव, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

HIND LEKHNI NEWS
Author: HIND LEKHNI NEWS

सच्चाई की राह कठिन जरूर है, लेकिन यही राह समाज को जागरूक, सशक्त और बेहतर कल की ओर ले जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें